{"_id":"6aead9d722d4d6867a0e7d17","slug":"video-bilaspur-food-safety-department-collects-seven-sweets-samples-festival-season-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बिलासपुर में मिठाइयों के सात सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बिलासपुर में मिठाइयों के सात सैंपल भरे
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:38 PM IST
Link Copied
त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर में मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण कर सात अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल भरे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए गए। विभाग की टीम ने ड्राई फ्रूट पंजीरी लड्डू, सोन पापड़ी, ड्राई फ्रूट बेसन लड्डू, पतीसा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और चमचम का एक-एक सैंपल लिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एकत्रित किए गए सभी सात नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट आने के बाद मिठाइयों की गुणवत्ता का पता चलेगा। इसके आधार पर विभाग की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में लगातार सैंपलिंग की जा रही है, ताकि बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सके।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।