Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Radiotherapy for cancer patients will become more precise with thermoplastic masks.

Bilaspur News: थर्मोप्लास्टिक मास्क से कैंसर मरीजों की रेडियोथेरेपी होगी अधिक सटीक

Tue, 10 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Radiotherapy for cancer patients will become more precise with thermoplastic masks.
क - फोटो : d
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के लिए 820 मास्क की खरीद प्रक्रिया शुरू, चार श्रेणियों में होगी आपूर्ति
विज्ञापन

उपचार के प्रत्येक सत्र में मरीज के शरीर की स्थिति एक जैसी बनाए रखने में होंगे मददगार
हेड एंड नेक, हेड ओनली, ब्रेस्ट और हिप-पेल्विस श्रेणियों के मास्क खरीदेगा एम्स प्रशासन
सबसे अधिक 600 हेड एंड नेक मास्क की होगी खरीद, हेड ओनली के 60 मास्क भी आएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कैंसर मरीजों की रेडियोथेरेपी को अधिक सटीक बनाने के लिए एम्स बिलासपुर के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में विशेष थर्मोप्लास्टिक मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा। उपचार के दौरान मरीज के शरीर के प्रभावित हिस्से की स्थिति एक जैसी बनाए रखने में ये मास्क मददगार होंगे। इसके लिए एम्स प्रशासन ने 820 मास्क की खरीद को लेकर टेंडर जारी किया है।
रेडियोथेरेपी के दौरान मशीन से निकलने वाली विकिरण किरणों को शरीर के निर्धारित हिस्से तक पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया में मरीज के हिलने या उसकी पोजीशन में बदलाव होने से उपचार की सटीकता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में थर्मोप्लास्टिक मास्क मरीज के शरीर के संबंधित हिस्से को एक निश्चित स्थिति में स्थिर रखने में मदद करते हैं। इन्हें मरीज के शरीर के आकार के अनुरूप ढालकर तैयार किया जाता है। इसके बाद विशेष पिन वाले फिक्सेशन सिस्टम की मदद से उपचार टेबल पर लगाया जाता है। इससे रेडियोथेरेपी के प्रत्येक सत्र में मरीज की पोजीशन दोहराने में सुविधा रहती है।
विज्ञापन

अलग-अलग हिस्सों के कैंसर उपचार के लिए विभिन्न प्रकार के मास्क इस्तेमाल किए जाते हैं। हेड एंड नेक मास्क का उपयोग सिर और गर्दन के कैंसर के उपचार में होता है। पांच पिन वाले फिक्सेशन सिस्टम से जुड़ने वाला यह मास्क चेहरे, सिर और गर्दन को स्थिर रखता है। वहीं, हेड ओनली मास्क तीन पिन वाले सिस्टम के साथ इस्तेमाल किया जाता है। यह सिर के हिस्से की रेडियोथेरेपी के दौरान मरीज की पोजीशन बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ब्रेस्ट मास्क चार पिन वाले फिक्सेशन सिस्टम के साथ इस्तेमाल होता है। इसका उद्देश्य स्तन कैंसर के उपचार के दौरान मरीज के ऊपरी शरीर की स्थिति को निर्धारित पोजीशन में बनाए रखना है। हिप और पेल्विस मास्क छह पिन वाले सिस्टम के साथ इस्तेमाल किया जाता है। यह कूल्हे और पेल्विस क्षेत्र के उपचार के दौरान शरीर के निचले हिस्से को स्थिर रखने में मदद करता है।
इन मास्क के इस्तेमाल से रेडियोथेरेपी के प्रत्येक सत्र में मरीज की स्थिति समान बनाए रखने और विकिरण को निर्धारित क्षेत्र पर केंद्रित करने में मदद मिलती है। इससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों पर अनावश्यक विकिरण का प्रभाव कम रखने के लिए तैयार की गई उपचार योजना को लागू करना आसान होता है। हालांकि, उपचार की सटीकता रेडियोथेरेपी की तकनीक और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाओं पर भी निर्भर करती है।

चार श्रेणियों में होगी मास्क की आपूर्ति
एम्स प्रशासन की ओर से जारी टेंडर के तहत सबसे अधिक 600 हेड एंड नेक मास्क खरीदे जाएंगे। इसके अलावा 60 हेड ओनली, 80 ब्रेस्ट और 80 हिप-पेल्विस मास्क की आपूर्ति प्रस्तावित है। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के लिए 820 थर्मोप्लास्टिक मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed