Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security stepped up at Civil Hospital parking lot during the festive season; vehicles will not be allowed entry without a parking slip.

त्योहारी सीजन में सिविल अस्पताल की पार्किंग में बढ़ाई सुरक्षा, बिना पर्ची नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Mon, 02 Nov 2026 03:34 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:34 PM IST
Security stepped up at Civil Hospital parking lot during the festive season; vehicles will not be allowed entry without a parking slip.
यमुनानगर। त्योहारी सीजन को देखते हुए यमुनानगर के सिविल अस्पताल परिसर में वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अस्पताल की पार्किंग में पहले हो चुकी बाइक चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग ठेकेदार की ओर से बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब अस्पताल परिसर में आने और बाहर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही बिना पर्ची के वाहनों को बाहर निकालने पर रोक लगा दी गई है। पार्किंग ठेकेदार नवीन पांचाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में पहले कई बार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने और मरीजों तथा उनके परिजनों के वाहनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पार्किंग के प्रवेश और निकास द्वार पर बैरिकेड लगाए गए हैं। शुरुआत में कुछ लोग बैरिकेड के बजाय दूसरे रास्तों से अस्पताल परिसर में प्रवेश कर रहे थे। इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके बाद व्यवस्था को और सख्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्किंग में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो लगातार आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। अस्पताल में प्रवेश करने वाले वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंदर जाने दिया जा रहा है। वहीं बाहर निकलते समय वाहन चालकों को पार्किंग की पर्ची दिखानी अनिवार्य है। जिन लोगों के पास पर्ची नहीं होती, उनके वाहन के कागजात की जांच करने के बाद ही बाहर जाने दिया जाता है। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई देता है तो उसके आधार कार्ड और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाती है। जरूरत पड़ने पर उसका नाम-पता रजिस्टर में दर्ज किया जाता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की आशंका अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर होमगार्ड जवान संजीव कुमार भी तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान नशे के आदी कुछ लोग नशे की आपूर्ति के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों से भी अपील है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें और वाहन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। अस्पताल परिसर में आर्यन, फिरोज खान, उसमान, सोनू, अभितोष, गुरदास, पंकज, व होमगार्ड के जवान संजीव कुमार मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी रेड

02 Nov 2026

ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

02 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के घर बैठे करें लाइव दर्शन, सोमवार को माता रानी के दरबार में लगाएं हाजिरी

02 Nov 2026

कुल्लू: स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा मनाली, चौथी मैराथन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

02 Nov 2026

गोरखपुर: भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए अयोध्या की तरह सजा पिपराइच

02 Nov 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: सैथवार मल्ल महासभा के महोत्सव में उमड़े हजारों लोग

02 Nov 2026

गोरखपुर: भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में की प्रेसवार्ता

02 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

02 Nov 2026

गोरखपुर रंग महोत्सव में फरवाही नृत्य पर कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

02 Nov 2026

हरदा: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता बनी अव्यवस्थाओं का शिकार, गर्मी और शोरगुल के बीच खेले खिलाड़ी

02 Nov 2026

राजस्थान: केकड़ी में दीपावली पर खेली जाती है 'अंगारों की होली', जलते पटाखे फेंकते हैं लोग; पुलिस ने दी चेतावनी

02 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग-चंद्रमा और ड्रायफ्रूट से सजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर

02 Nov 2026

पुलिस को चकमा देकर भागे काली सरकार ने वीडियो में कहा, सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता

02 Nov 2026

बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी

02 Nov 2026

कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम

01 Nov 2026

Meerut: जीआईसी में चल रहे सात दिवसीय माटी कला मेले में दिखीं आकर्षक वस्तुएं

01 Nov 2026

Meerut: पंजाबी समाज मेरठ रजि. ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

01 Nov 2026

Meerut: एमएसएम कॉलेज में धूमधाम से हुआ जश्न-ए-दिवाली का आयोजन, डीजे की बीट पर जमकर थिरके युवा

01 Nov 2026

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट प्रतियोगिता में बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

01 Nov 2026

प्रोमेथियस स्कूल में पैरा एथलीटों का सम्मान

01 Nov 2026

पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली रैली में पहुंचे गुरुग्राम के हजारों कार्यकर्ता

01 Nov 2026

फरीदाबाद में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

01 Nov 2026

हीरक जयंती समारोह में दिखी हरियाणवी संस्कृति की शान, पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता बनी आकर्षण

01 Nov 2026

बरसात के बाद बढ़ी ठंड, बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया-अस्थमा का खतरा

01 Nov 2026

फरीदाबाद जिले में डेंगू के 35 और मलेरिया के पांच मरीज मिले

01 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बकरा चोरों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

01 Nov 2026

संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट

01 Nov 2026

एमजी रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू, दीपावली के बाद लगेगी हरियाली

01 Nov 2026

हरियाणा की 60 साल की विकास यात्रा और लोक संस्कृति की दिखी झलक

01 Nov 2026

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया याद, स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

01 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed