{"_id":"6a8c3d28e084bcf03500b244","slug":"video-5718-kg-of-charas-seized-from-a-car-in-yamunanagar-two-youths-from-himachal-arrested-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में कार से 5.718 किलो चरस बरामद, हिमाचल के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में कार से 5.718 किलो चरस बरामद, हिमाचल के दो युवक गिरफ्तार
यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिमाचल नंबर की कार से 5 किलो 718 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार सवार हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के जटहेड़ निवासी मिलापचंद और कांडाधारा निवासी नितेश कुमार उर्फ नीटू को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि अपराध शाखा-2 प्रभारी राकेश कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि हिमाचल नंबर की सफेद कार में सवार लोग नशीला पदार्थ लेकर नेशनल हाईवे से गुजरेंगे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने छप्पर रेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी कर कार को रोक लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर तलाशी ली गई। कार से चरस बरामद होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी ने बताया की पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ में चरस की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।