Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP gears up for Mahendragarh rally; Ajay and Dushyant Chautala to visit Sonipat on the 14th.

Sonipat News: महेंद्रगढ़ रैली की तैयारियों में जुटी जजपा, 14 को सोनीपत आएंगे अजय व दुष्यंत चौटाला

Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
JJP gears up for Mahendragarh rally; Ajay and Dushyant Chautala to visit Sonipat on the 14th.
फोटो: सोनीपत के गांव राठधना ​स्थित फार्म हाउस में बैठक करते जजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर से 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले नौवें स्थापना दिवस समारोह एवं राज्यस्तरीय रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गांव राठधना स्थित फार्म हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक सरोहा ने की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान और राष्ट्रीय सचिव सुमित राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में 14 नवंबर को सोनीपत के शहनाई गार्डन में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचेंगे। वे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली स्थापना दिवस रैली का न्योता देंगे।
विज्ञापन

देवेंद्र कादियान, सुमित राणा और जिलाध्यक्ष अशोक सरोहा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह और महेंद्रगढ़ रैली को सफल बनाने के लिए जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी रैली में रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज कराने का संकल्प लिया। इस दौरान दिनेश चौहान, सियानंद त्यागी, शीलू खासा, रवि दहिया, राजा सहरावत, रमेश गुप्ता, बिजेंद्र आंतिल, दिलबाग सिंह आंतिल, रामचंद्र देशवाल, रिंकू सरोहा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed