फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MPHWs oppose online transfer policy; to hold a demonstration in the city today.

एमपीएचडब्ल्यू ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का किया विरोध, आज शहर में करेंगे प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 04:31 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:31 PM IST
MPHWs oppose online transfer policy; to hold a demonstration in the city today.
सोनीपत। मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) के विरोध में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धरना दिया और उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें एमपीएचडब्ल्यू वर्ग को ऑनलाइन तबादला नीति से बाहर रखने की मांग की गई। जिला सचिव राज कुमार नैय्यर ने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता के नाम पर यह नीति लागू की थी। अब रेशनलाइजेशन के तहत कई जिलों में बड़ी संख्या में पद समाप्त किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। बड़े पैमाने पर तबादले होने से यह व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। नए क्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाने में भी समय लगेगा। राज्य महासचिव सहदेव सांगवान ने कहा कि एमपीएचडब्ल्यू वर्ग में महिला कर्मचारी भी हैं। दूर-दराज के जिलों में तबादले होने से उन्हें आवास और सुरक्षा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार और बच्चों से दूर रहने की परेशानी भी उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों एमपीएचडब्ल्यू डिप्लोमाधारक सीईटी पास करने के बावजूद बेरोजगार हैं। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सर्व कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव नवीन नरवाल ने सभी रिक्त पद नियमित भर्ती से भरने की मांग की। साथ ही कर्मचारियों को राहत देने के लिए ऑफलाइन तबादलों का विकल्प खोलने की अपील की। एसोसिएशन ने 16 अक्तूबर को प्रदेशव्यापी रोष प्रदर्शन करने का एलान किया है। कर्मचारी सभी जिलों में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। इस दौरान गुणवती, उर्मिल, कांता, सुषमा, संजय, आनंद, सुनील, जोगेंद्र, प्रवीण, मनीष दहिया, मंजीत कादयान, कमलजीत और नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनीपत के गोहाना में बेमौसमी तेज बारिश से अनाज मंडी में जल भराव, फसल की ढेरियों के पास भरा बारिश का पानी

15 Oct 2026

मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 18 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट

15 Oct 2026

नेपाल भागने की खबरों के बीच श्रद्धा का वीडियो, 'मैंने शिवा को नहीं मारा'

15 Oct 2026

काशी में एमएलसी चुनाव के लिए वोटरों को साधकर रवाना हुए सीएम योगी

15 Oct 2026

मोगा में बाजार बंद, कई संगठनों के नेता हिरासत में

विज्ञापन

सोलन में मौसम ने ली करवट, सुबह हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

15 Oct 2026

बठिंडा में पंजाब बंद का असर, दुकानें नहीं खुलीं

विज्ञापन

कुल्लू घाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

15 Oct 2026

लाहौल स्पीति: बर्फबारी से दारचा-शिंकुला और ग्राम्फू-बातल मार्ग बंद, कई वाहन फंसे

15 Oct 2026

सोनीपत में बारोटा के वेयरहाउस में भीषण आग, दो लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

15 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर के रतनपुर गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की खुदकुशी

15 Oct 2026

फरीदाबाद: नेशनल हाईवे पर खुले में नशा कर रहे युवक पकड़े गए

15 Oct 2026

पठानकोट में बारिश से बदला मौसम, गलियों में छाया अंधेरा, घरों में दुबके लोग

फरीदकोट में बाजार बंद, हाईवे जाम करने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Ranchi: भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के खुले पट, बृहदेश्वर और द्वारिकाधीश मंदिर की दिखी झलक | Amar Ujala

15 Oct 2026

स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम योगी, 40 मिनट के लिए रास्ता ब्लॉक

15 Oct 2026

झज्जर की धर्मनगरी बेरी में विश्व प्रसिद्व मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहुंच रही भक्तों की भीड़

वीडियो: फरीदाबाद में कपड़े की दुकान में आग, तीन दुकानें जलकर राख

15 Oct 2026

कानपुर में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव की मतगणना शुरू

15 Oct 2026

गुरुग्राम: माता शीतला का मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र, चैत्र मेले में गर्भ गृह में विराजेंगी मां

15 Oct 2026

कांगड़ा: सीता स्वयंवर में शिव धनुष तोड़कर माता सीता संग अयोध्या लौटे श्रीराम

15 Oct 2026

लुधियाना सरकारी कॉलेज लड़कियां में लगा दशहरा मेला

15 Oct 2026

फतेहाबाद में सुबह हुई बारिश से मंडियों में भीगा धान, टोहाना में अतिरिक्त मंडी में जल बहने से किसान परेशान

15 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, बारिश में फिर भीगा करोड़ों का धान; खुले आसमान के नीचे पड़ा

15 Oct 2026

सोनीपत में काले बादल छाए, बूंदाबांदी और तेज हवा से किसानों की बढ़ीं धड़कनें

15 Oct 2026

फिरोजपुर में कुशवाहा चाट भंडार की रसोई में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिली गंदगी

पंजाब बंद के चलते ऊना में बसों की आवाजाही प्रभावित, यात्री परेशान

15 Oct 2026

पंजाब बंद को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब दे की अपील-शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें

15 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

15 Oct 2026

फिरोजपुर शहर के बाजार बंद, सब्जी मंडी खुली

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed