{"_id":"681b23f5067d615f970510bb","slug":"video-india-operation-sindoor-on-pakistan-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी बोले- अब बदल गया है भारत, घर में घुसकर मारता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर फौजी बोले- अब बदल गया है भारत, घर में घुसकर मारता है
रिटायर कर्नल टेकचंद ने सैन्य कार्रवाई को सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश बताया है। आज हमने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। यह एक साफ संदेश है कि अगर पाकिस्तान फिर से ऐसा कुछ करता है, तो जवाब पहले से भी ज्यादा सख्त होगा। अब भारत चुप नहीं बैठता। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की खुफिया एजेंसियों की सफलता और राजनीतिक नेतृत्व की इच्छाशक्ति का प्रमाण है। उनका मानना है कि अब दुनिया को यह मानना होगा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ न सिर्फ बोलता है, बल्कि निर्णायक कदम भी उठाता है। दोनों सैन्य अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, हर नागरिक का धर्म है। जब सीमा पर जवान खड़े हैं, तब देशवासियों को भी अपने अपने स्तर पर एकजुट होकर राष्ट्र के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका सही क्रियान्वयन होगा और हर व्यक्ति राष्ट्रहित को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।