{"_id":"6a8762fa054eeb891e07d6b0","slug":"water-not-reaching-the-tail-end-farmers-reach-xens-office-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159093-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, एक्सईएन कार्यालय पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, एक्सईएन कार्यालय पहुंचे किसान
विज्ञापन
फोटो - सिंचाई विभाग कार्यालय में एक्सईएन गुलशन से बातचीत करते हुए किसान। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सरगथल माइनर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से टेल पर आने वाले गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है माइनर की टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से बजाना कलां, मोई, दुभेटा, भादी, रोलद और सरगथल के किसानों की धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में किसान वीरवार को सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर विरोध किया। किसानों के धरने पर बैठने से पहले एक्सईएन गुलशन ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया।
एक्सईएन ने संबंधित जेई को माइनर का मौके पर निरीक्षण कर जरूरत के अनुसार सफाई कराने के निर्देश दिए। आश्वासन मिलने पर किसान वापस लौट गए। भाकियू टिकैत के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने बताया कि माइनर से छह गांवों के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि माइनर की उचित सफाई नहीं होने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस बार बारिश कम होने से धान की फसल के लिए नहरी पानी की जरूरत अधिक है।
क्षेत्र के अधिकांश किसान सिंचाई के लिए नहरी पानी पर निर्भर हैं। इस दौरान देवेंद्र, सतीश, सहदेव, राजसिंह, शेरसिंह, दलबीर और सुनील मौजूद रहे।