{"_id":"6ac8968a74e440b69e018c8c","slug":"video-farmers-begin-protest-in-gohana-sonipat-against-non-purchase-of-pr-paddy-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में पीआर धान की खरीद नहीं होने के विरोध में किसानों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में पीआर धान की खरीद नहीं होने के विरोध में किसानों का धरना शुरू
शहर की नई अनाज मंडी में बीते कई दिनों से पीआर धान की खरीद बंद है। इसका कारण राइस मिल के साथ अनुबंध नहीं होना है। अनाज मंडी परिसर में करीब 12000 क्विंटल पर धान पड़ी हुई है। फसल की खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। खरीद नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों और किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर धरना दिया।
किसानों का नेतृत्व यूनियन के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसने की फसल खरीदने की घोषणा की थी किंतु अब नमी और मानकों पर खरी नहीं होने के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। हजारों एकड़ फसल मंडी परिसर में पड़ी हुई है। किसान अपनी फसल की सुरक्षा करने को मजबूर हैं।
अनाज मंडियो की स्थिति यह है कि अब किसानों को अपनी फसल डालने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अधूरी व्यवस्थाओं के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि जब तक पीआर धान की खरीद नहीं होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।