{"_id":"69b6adb8a570ed7f5102e862","slug":"video-abhay-chautala-slams-bjp-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गैस किल्लत से होटल और ढाबों के बंद होने की नौबत , सरकार कर रही गुमराह: अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गैस किल्लत से होटल और ढाबों के बंद होने की नौबत , सरकार कर रही गुमराह: अभय चौटाला
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार लगातार झूठ बोल रही है, लोग परेशान हैं। आज देश में गैस की किल्लत होने से होटल और ढाबे तक बंद होने की नौबत आ चुकी है। देश के हालात लगातार खराब हो रहे हैं,ट्रंप दे खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं। भारत को विश्वगुरु बनाने की बात की जा रही है लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने प्रधानमंत्री की चुप्पी सबको चौका रही है।
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व विधायक अभय चौटाला रविवार को विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने जजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन लाठिया को सैकड़ों साथियों के साथ इनेलो में शामिल कराया। अभय चौटाला ने गैस की किल्लत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार लगातार झूठ बोल रही है।गैस की कमी से होटल और ढाबे तक बंद होने की नौबत आ चुकी है और सरकार गैस एजेंसी संचालकों के साथ मिलीभगत कर कमीशनखोरी के जरिए जनता को लूटने का काम कर रही है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि विधायकों की खरीद- फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगाई जा रही है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर ही यकीन नहीं है और इसका नतीजा जल्द सामने आ जाएगा। हरियाणा में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि अब जेलों में बैठे लोग प्रशासन चला रहे हैं और सरकार में बैठे लोग उनके आदेशों की पालना कर रहे हैं। वहीं, रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि अगर बादशाह खुद को हरियाणा का मानते हैं, तो उन्हें अपने विवादित गाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।मंच से अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को एक बार फिर डमी बताया और कहा कि उन्हें इंग्लिश तक पढ़नी नहीं आती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, पूर्व एसपी अनूप दाहिया, प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, अशोक मलिक, अशोक राणा, सरधर्म सरोहा, विजेंद्र शेखपुरा, बलवान नंबरदार, विकास मलिक, मनजीत फोगाट, जयदीप सरोहा, महावीर शर्मा, सुनील ढाका भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।