Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
13 out of 14 lifts at the women's medical college are out of service, causing difficulties for patients moving around the 6-story building.
{"_id":"6adc89e14efc3699c60ec403","slug":"video-13-out-of-14-lifts-at-the-womens-medical-college-are-out-of-service-causing-difficulties-for-patients-moving-around-the-6-story-building-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला मेडिकल कॉलेज में 14 में से 13 लिफ्ट बंद, 6 मंजिला भवन में मरीजों को ऊपर आने-जाने में होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मेडिकल कॉलेज में 14 में से 13 लिफ्ट बंद, 6 मंजिला भवन में मरीजों को ऊपर आने-जाने में होती है परेशानी
गोहाना। खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में 14 में से 13 लिफ्ट बंद पड़ी हैं। लिफ्ट बंद होने से मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के छह मंजिला भवन में ऊपर तक जाने में मरीजों को असुविधाएं हो रही हैं। लंबे समय से लिफ्ट बंद रहने पर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के लिए सरकार को पत्र लिखा है।
महिला मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अतिरिक्त मरीज के साथ एक या दो उसके परिजन होते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन कई हजार लोगों का आना-जाना होता है। मेडिकल कॉलेज में कई मुख्य विभाग ऊपर की मंजिलों में बने हुए हैं। मेडिकल कॉलेज का भवन छह मंजिला है। मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर ओपीडी, ओटी व प्रसुति केंद्र है। वहीं ऊपर की मंजिलों पर वार्ड बने हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में ऊपर तक जाने के लिए 14 लिफ्ट लगी हुई हैं। इनमें से 13 लिफ्ट लंबे समय से बंद हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या के अनुपात में एकमात्र चालू लिफ्ट पर्याप्त नहीं है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को ऊपर के वार्डों व ओप्ररेशन थिएटर तक रैंप से लेकर जाना पड़ता है। संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर जगदीश चंद्र दुरेजा का कहना है कि संस्थान की लिफ्ट बंद होने का मामला संज्ञान में है। इस संबंध में एजेंसी को कई बार नोटिस जारी किया हुआ है। काम नहीं करने पर एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। जल्द ही दूसरी एजेंसी से लिफ्टों की मरम्मत करवाकर उन्हें चालू करवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।