Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
truck overturned due to a tyre burst at Chaudhary Devi Lal Chowk in Nathusari Chowpata in Sirsa, the driver narrowly escaped
{"_id":"68a82358fb2e49ffd2026dc9","slug":"video-truck-overturned-due-to-a-tyre-burst-at-chaudhary-devi-lal-chowk-in-nathusari-chowpata-in-sirsa-the-driver-narrowly-escaped-2025-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में नाथुसरी चौपटा के चौधरी देवीलाल चौक पर टायर फटने से पलटा ट्रक, बाल बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में नाथुसरी चौपटा के चौधरी देवीलाल चौक पर टायर फटने से पलटा ट्रक, बाल बाल बचा चालक
हरियाणा के सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा के चौधरी देवीलाल चौक पर पंजाब से राजस्थान जा रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया। इससे ट्रक चौक की ग्रिल तोड़ते हुए पलट गया। हालांकि ट्रक चालक बाल बाल बच गया। शुक्रवार सुबह क्रेन की सहायता से ट्रक को रोड से हटाया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा से ट्रक चालक बहादुर सिंह ट्रक में रोटा वेटर मशीन लेकर राजस्थान के जयपुर में जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही नाथुसरी चौपटा में चौधरी देवीलाल चौक के समीप पहुंचा। इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया।
इससे ट्रक ग्रिल से टकराते हुए रोड के बीच बीचों पलट गया। शुक्रवार को सुबह के समय ट्रक पलटने से वाहन चालकों को भी गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद क्र्रेन की सहायता से ट्रक को रोड से हटाया गया। ट्रक चालक बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक का अचानक टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक पलट गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।