फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegation of wrong vaccine administration in Ellenabad; 10-month-old child's condition deteriorates; family accuses ANM of negligence.

ऐलनाबाद में गलत वैक्सीन लगाने का आरोप, 10 माह के बच्चे की हालत बिगड़ी; परिजनों ने एएनएम पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 04:55 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:55 PM IST
Allegation of wrong vaccine administration in Ellenabad; 10-month-old child's condition deteriorates; family accuses ANM of negligence.
ऐलनाबाद। गांव मोजू खेड़ा निवासी प्रेम कुमार ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में 10 माह के बेटे को वैक्सीन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने और इंजेक्शन वाली जगह पर गंभीर संक्रमण होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सिविल अस्पताल ऐलनाबाद के एसएमओ को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में प्रेम कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 10 माह का बेटा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में लगाए जाने वाले नियमित टीकाकरण के लिए गया था। शिकायत के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को एएनएम रीना ने बच्चे को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद बच्चे को परेशानी शुरू हो गई। बाद में इंजेक्शन वाली जगह पर धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ता गया और बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों के अनुसार बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ऐलनाबाद में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें बताया गया कि संक्रमण काफी फैल चुका है और बच्चे को आगे के इलाज के लिए बठिंडा या अग्रोहा ले जाने की सलाह दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि बच्चे की बीमारी के कारण परिवार को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा मजबूरी में निजी अस्पताल में उपचार करवाना पड़ रहा है। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि एएनएम की ओर से इंजेक्शन लगाने में लापरवाही या गलत प्रक्रिया अपनाए जाने की आशंका है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के साथ बच्चे को लगाए गए वैक्सीन की जानकारी, वैक्सीन का नाम, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट, डोज और उपलब्ध मेडिकल रिकॉर्ड की जांच करवाने की मांग की है। शिकायत में ये मांगें रखीं परिजनों ने एसएमओ से मामले की उच्चस्तरीय जांच, संबंधित एएनएम से वैक्सीन व इंजेक्शन का पूरा विवरण लेकर रिकॉर्ड की जांच, बच्चे की वर्तमान स्थिति का विशेषज्ञ चिकित्सकों से परीक्षण करवाने तथा इंजेक्शन के बाद हुई परेशानी और संक्रमण के कारणों पर चिकित्सकीय राय लेने की मांग की है। इसके अलावा बच्चे के इलाज में अब तक हुए खर्च और भविष्य में होने वाले उपचार को लेकर विभागीय स्तर पर उचित सहायता देने, बच्चे को सरकारी/विशेषज्ञ अस्पताल में आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाने तथा मामले में की गई कार्रवाई से परिवार को अवगत करवाने की मांग भी की गई है। परिजनों ने कहा कि बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए मामले में जल्द संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली: चक महमूद में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, संवाद कार्यक्रम में बताईं समस्याएं

05 Oct 2026

कंटेंट के लिए किताबें पढ़ रहे जेन-जी क्रिएटर्स

05 Oct 2026

कम विधायक होने के बाद भी राज्यसभा चुनाव में अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी

05 Oct 2026

यूपी में जानलेवा बने चाइनीज मांझे पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

05 Oct 2026

यूपी में एक बार फिर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

05 Oct 2026
विज्ञापन

यूपी में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 4980 में बिक रहा है 74 रुपये वाला इंजेक्शन

05 Oct 2026

बाराबंकी में चाय पीने उतरे थे युवक, कार बन गई आग का गोला; धू-धू कर जली

05 Oct 2026
विज्ञापन

घाटमपुर: अवैध मौरंग धुलाई सेंटर पर तहसील प्रशासन का छापा, बंद कराया गया

05 Oct 2026

बिना अनुमति सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पेट्रोल डालकर पुतला फूंकने के प्रयास का भी आरोप, 237 पर प्राथमिकी

05 Oct 2026

रीवा: संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटने का आरोप; जांच का इंतजार

05 Oct 2026

एमपी: पहले घर-नौकरी का लालच, फिर धर्म बदलने का दबाव; सतना में महिला समेत तीन पर केस, हिरासत में आरोपी

05 Oct 2026

नूंह: नए मकान का बरामदा भरभराकर गिरा, एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दबे

05 Oct 2026

नूंह: भाजपा नेता को लॉरेंस-गोदारा गैंग के नाम पर धमकी, पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाले दो गिरफ्तार

05 Oct 2026

बहराइच के युवक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचा घर को बिलख उठे घरवाले

05 Oct 2026

गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर फिरोजपुर में हुआ विशेष ड्रोन शो

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

05 Oct 2026

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, परिवार के चार लोग घायल

05 Oct 2026

रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, मैदान में गिरकर बेहोश

05 Oct 2026

कुल्लू में रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी ‘एक शाम पंछी के नाम’, केआर पंछी को मिला ‘सूत्रधार कला रत्न सम्मान’

05 Oct 2026

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन

मंडी: नौ मील में अब डबल पिलर पर बनेगा वाया डक्ट ब्रिज, NHAI ने सिंगल पिलर डिजाइन पर जताई आपत्ति

05 Oct 2026

अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग

05 Oct 2026

कांगड़ा: वीकेंड पर बिना मैच के भी दर्शकों से गुलजार हुआ धर्मशाला स्टेडियम, पर्यटकों की भीड़ से ठेले वालों की चांदी

05 Oct 2026

परौर में सालाना सत्संग संपन्न, डेढ़ लाख संगत ने सुने हुजूर जसदीप सिंह गिल के प्रवचन; पठानकोट-मंडी हाईवे पर लगा जाम

05 Oct 2026

लखनऊ में बढ़ता जा रहा गोमती का जलस्तर, फैजुल्लागंज क्षेत्र में कॉलोनी में बढ़ा पानी

05 Oct 2026

गुरुहरसहाए में रिटायर्ड सूबेदार का गांव पहुंचने पर ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed