फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heaps of cow dung have taken away the charm of Indra Nagar; people are troubled by the stench and sewage problems.

Sirsa News: गोबर के ढेरों ने छीनी इंद्रा नगर की रौनक, दुर्गंध और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान

Mon, 05 Oct 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Heaps of cow dung have taken away the charm of Indra Nagar; people are troubled by the stench and sewage problems.
इंद्रा नगर की गली में गोबर का ढेर। 
डबवाली। वार्ड-6 के इंद्रा नगर में भोला ठेकेदार के पीछे वाली गली में गोबर और गंदगी से लोग परेशान हैं। गलीवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में पशुओं का गोबर खुले में डाला जा रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गली निवासी सुमित्रा देवी ने एसडीएम डबवाली और डीएमसी सिरसा को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार गली में कुछ लोगों ने पशु पाल रखे हैं और उनका गोबर खुले में गली में डाल दिया जाता है। इससे गोबर के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि गंदगी के कारण सीवरेज व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आए दिन सीवरेज बंद होने की समस्या सामने आती है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पशुपालकों से गली में गोबर नहीं डालने और सफाई बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि समझाने के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। सुमित्रा देवी ने प्रशासन से गोबर और गंदगी हटवाने की मांग की है। साथ ही सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करवाने और रिहायशी क्षेत्र में खुले में गोबर डालने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed