फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beware, scammers posing as customer care are stealing money

Sirsa News: सावधान, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठग रहे रकम

Mon, 05 Oct 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Beware, scammers posing as customer care are stealing money
सिरसा, डबवाली। लोगों को जाल में फंसाकर साइबर ठगी करने वाले ठग फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी बनकर कॉल कर रहे हैं। इससे बचने के लिए डबवाली पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

साइबर अपराध शाखा प्रभारी व पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि ठग केवाईसी अपडेट, खाता बंद होने, कार्ड ब्लॉक होने या संदिग्ध लेन-देन का डर दिखाकर जानकारी मांगते हैं। बैंक या वित्तीय संस्थान के कर्मचारी फोन पर ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड नहीं मांगते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कस्टमर केयर नंबर के लिए इंटरनेट पर मिले अनजान नंबरों का इस्तेमाल न करें। बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर उपलब्ध नंबर से संपर्क करें। ठग समस्या का समाधान करने के नाम पर ऐप डाउनलोड करवाने, स्क्रीन शेयर करने या संदिग्ध लिंक खोलने के लिए कह सकते हैं। ऐसे निर्देशों से जानकारी ठगों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल का रिमोट एक्सेस या स्क्रीन शेयर न करने और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी है। एसपी जसलीन कौर ने कहा कि साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। राष्ट्रीय साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। समय पर शिकायत से ठगी की रकम रोकने और जांच में मदद मिल सकती है।
साइबर ठगी से बचाव के लिए गांव-कस्बों तक जाएगी पुलिस
बढ़ती साइबर ठगी के बीच जिला पुलिस गांव-कस्बों तक पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताएगी। इसके लिए जिले में एक से 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह मनाया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इनमें महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को शामिल किया जाएगा। लोगों को ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने के साथ सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।

अभियान में मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने पर जोर रहेगा। मोबाइल और सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने तथा फेस लॉक और फिंगरप्रिंट जैसी सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए भी जागरूक किया जाएगा।




एसपी ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed