{"_id":"6ac3db969e9813771406a9a3","slug":"asian-games-gold-medalist-savita-punia-was-welcomed-in-her-village-jodhkan-she-said-the-love-and-blessings-of-the-village-became-her-inspiration-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166244-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सविता पूनिया का गांव जोधकां में स्वागत, बोलीं-गांव का प्यार और आशीर्वाद बना प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सविता पूनिया का गांव जोधकां में स्वागत, बोलीं-गांव का प्यार और आशीर्वाद बना प्रेरणा
Mon, 05 Oct 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
जोधकां गांव में सविता पूनिया का स्वागत करते ग्रामीण व परिजन।
डिंग। गांव के लोगों का प्यार और आशीर्वाद हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह बात एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद सोमवार को पैतृक गांव जोधकां पहुंचीं टीम की खिलाड़ी और गोलकीपर सविता पूनिया ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कही।
सविता के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने जोधकां-भावदीन मोड़ पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर उन्हें घर तक ले जाया गया। ग्रामीणों ने रास्ते में फूल बरसाकर और तालियों के साथ सविता का अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे।
सविता पूनिया ने कहा कि भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए गर्व का क्षण है। इस जीत के पीछे पूरी टीम की मेहनत और देशवासियों की दुआएं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सविता ने मेहनत, लगन और शानदार खेल के दम पर देश के साथ जोधकां का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जोधकां के सरपंच आनंद स्वरूप खींची ने कहा कि सविता की उपलब्धि से पूरे गांव को गर्व है।