Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
VIDEO : Women in Rohtak performed Holika Puja, praying for the well-being of their families
{"_id":"67d284edb9d4e65b7e07fa91","slug":"video-women-in-rohtak-performed-holika-puja-praying-for-the-well-being-of-their-families-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में महिलाओं ने किया होलिका पूजन, परिवार की खुशहाली की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक में महिलाओं ने किया होलिका पूजन, परिवार की खुशहाली की कामना
होली पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य चौराहों पर एक माह पूर्व लगाए गए डांडे पर गोबर से बने बिड़कुले चढ़ाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
गुरुवार को इलाके में होली पर्व की शुरुआत सुबह से ही हो गई। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा और पारंपरिक रूप से बेर, आटा, गुड़ आदि से होलिका पूजन किया। पूजन के दौरान महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुरक्षा की प्रार्थना की। सांपला क्षेत्र में कुल 90 स्थानों पर होलिका पूजन का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान दोपहर बाद तक चलता रहा।
होली पूजन के इस शुभ अवसर पर महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली पर्व की उमंग और उत्साह का आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।