Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Voting is underway for the 36 collegiums of the Vishwakarma Shikshan Sanstha in Rohtak; results are expected by 5:30 PM.
{"_id":"6a8aa73749cbaa08bc04d510","slug":"video-voting-is-underway-for-the-36-collegiums-of-the-vishwakarma-shikshan-sanstha-in-rohtak-results-are-expected-by-530-pm-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के 36 कॉलेजियम के लिए मतदान जारी, शाम 5.30 बजे तक आएंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के 36 कॉलेजियम के लिए मतदान जारी, शाम 5.30 बजे तक आएंगे नतीजे
विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में रविवार को विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के कॉलेजियम का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अब तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है।
श्री विश्वकर्मा एजुकेशनल सोसायटी के चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संस्था के कुल 3,266 मतदाता हैं और कुल 120 कॉलेजियम बनाए गए हैं। इनमें से 84 कॉलेजियम में सिंगल आवेदन होने से निर्विरोध चुनाव हो चुका है, जबकि 36 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन 36 वार्डों में 74 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा है, कोई हॉटस्पॉट नहीं है। 4 बजे मतदान बंद होने के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू होगी और साढ़े पांच बजे के आसपास परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया 6 से 8 घंटे में पूरी हो जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसके बाद संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव 20 सितंबर को होंगे। कॉलेजियम चुने जाने के बाद वही गवर्निंग बॉडी का चुनाव करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।