Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Press conference by BJP State President Dr. Archana Gupta at the 'Mangal Kamal' state office; she targets the Congress over Kharge's statement.
{"_id":"6adf2ef21da1febd66091d52","slug":"video-press-conference-by-bjp-state-president-dr-archana-gupta-at-the-mangal-kamal-state-office-she-targets-the-congress-over-kharges-statement-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की प्रेस वार्ता, खड़गे के बयान पर कांग्रेस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की प्रेस वार्ता, खड़गे के बयान पर कांग्रेस को घेरा
रोहतक। रोहतक के भाजपा के मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अब निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर जो शब्द कहे हैं कि "मोदी का तो बाप ही जाएगा", वह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। हमारे संस्कारों में दिवंगत आत्माओं का सम्मान किया जाता है, पिता के लिए तो क्या किसी भी दिवंगत आत्मा के लिए ऐसे शब्द नहीं बोले जाते। यह बयान कांग्रेस की और राहुल-सोनिया गांधी की सोच को दर्शाता है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस आज सत्ता के लिए तड़प रही है, जबकि भाजपा के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम करते हुए युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए सुशासन स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की अपनी बैठकों में ही कहा जाने लगा है कि मोदी कहीं नहीं जा रहा है, तो ऐसे बयानों से कांग्रेस की हताशा झलकती है।
उन्होंने बताया कि भाजपा का पदयात्रा अभियान 4-5 अक्टूबर तक चलेगा और दीपावली के बाद फिर से शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को भ्रामक प्रचार से बचाना और विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।