{"_id":"6ade084a621d04eccb0ea11e","slug":"video-mother-and-daughter-out-for-a-walk-struck-by-a-car-incident-captured-on-cctv-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैर पर निकली मां-बेटी को कार चालक ने मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर पर निकली मां-बेटी को कार चालक ने मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद
रोहतक। अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सैर पर निकली मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले पीजीआईएमएस और बाद में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
शिकायतकर्ता नीलम मलिक निवासी राम गोपाल कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को सुबह करीब 4:45 बजे वह अपनी मां कृष्णा देवी के साथ देवीलाल पार्क की ओर सैर के लिए जा रही थीं। जाट भवन के नजदीक पीछे से आई कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वह साइड में रोड पर गिर गईं, जबकि उनकी मां कार के आगे गिरकर टायर के पास फंस गईं।
आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने कार से दो युवकों को उतारा। आरोप है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। लोगों ने मां को कार के नीचे से निकाला, उस समय वह बेहोश थीं और काफी खून बह रहा था। चालक और उसके साथी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीजीआईएमएस पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।