Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the youth unite, they have the power to make the government bow: Karan Chautala

युवा एकजुट हुए तो सरकार को झुकाने की ताकत रखते हैं : कर्ण चौटाला

Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM IST
If the youth unite, they have the power to make the government bow: Karan Chautala
रोहतक। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से शनिवार को सेक्टर-1 स्थित नूर गार्डन में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। देवीलाल पार्क के सामने आयोजित सम्मेलन में इनेलो के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत करने और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। कर्ण चौटाला ने कहा कि पिछले छह महीने में देश और प्रदेश में युवाओं की एकजुटता ने अपनी ताकत दिखाई है। युवा बिना किसी एक नेतृत्व या राजनीतिक दल के एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें तो सरकार को भी झुकने पर मजबूर कर सकते हैं। युवाओं को आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे और देश के भविष्य के लिए एकजुट होना होगा। 15 नवंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान कर्ण चौटाला ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक चलेगा। हल्का स्तर पर कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। अब संगठन को गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हुड्डा के कटाक्ष पर बोले, जनता करेगी फैसला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इनेलो पर कटाक्ष संबंधी सवाल पर कर्ण चौटाला ने कहा कि वे किसी पर टिप्पणी नहीं करते, बल्कि अपने काम पर विश्वास रखते हैं। जनता ही फैसला करेगी कि कौन कितने पानी में है। वोट चोरी पर आमने-सामने बहस की चुनौती वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले में लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सरकार दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं को आमने-सामने मंच पर बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी हुई है और पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है। पुलिस भर्ती में देरी पर सरकार से मांगा जवाब रोजगार के मुद्दे पर कर्ण चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक साल पहले रोहतक में पुलिस भर्ती की घोषणा की थी। करीब पांच लाख युवाओं ने आवेदन किया, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने आशंका जताई कि देरी के कारण कोई मामला अदालत में पहुंचा तो भर्ती प्रक्रिया अटक सकती है। बेरोजगारी भत्ते के वादे पर भी उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कितने युवाओं को इसका लाभ मिला है। गन्ने के भाव और धान के भुगतान पर उठाए सवाल किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इनेलो पेंशन बढ़ाने की मांग कर रही है। गन्ने के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए उन्होंने कहा कि किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं। धान के समर्थन मूल्य को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि किसानों को खर्ची-पर्ची में कम भाव मिल रहा है, जबकि खाते में पूरा समर्थन मूल्य आने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: ‘आओ मिलकर यह काम करें, सबसे पहले स्व-गणना करें', छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

14 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचा श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण, यहीं से शुरू हुआ धार्मिक अभियान

14 Nov 2026

शनिवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पंजाब-दिल्ली से पहुंच रहे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

14 Nov 2026

सिया हत्याकांड: सजा की तारीख टली तो फफक पड़ी मां, न्याय के इंतजार में परिवार

14 Nov 2026

हांसी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, जागरूकता का दायरा बढ़ा

14 Nov 2026
विज्ञापन

पानीपत एसपी ने देर रात सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, नाकों का किया औचक निरीक्षण

14 Nov 2026

Video: वकीलों के विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा सख्त, विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग

14 Nov 2026
विज्ञापन

Video: छठ पूजा के लिए झूलेलाल घाट तैयार, सुरक्षा के विशेष इंतजाम

14 Nov 2026

Video: मंडी में 150 रुपये का गन्ना, बाजार में पहुंचते ही 300 तक कीमत

14 Nov 2026

मेरठ: सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित

14 Nov 2026

मेरठ: सीएम की रैली से पहले हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही नजरबंद, घर पर तैनात रही पुलिस

14 Nov 2026

मेरठ: मृतक बेटे को इंसाफ दिलाने की आस में सीएम की सभा में पहुंचा रिटायर्ड जवान, मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद

14 Nov 2026

पीलीभीत: झोपड़ी में आग लगाने का आरोप, एक गाय जलकर मरी, दूसरी झुलसी

14 Nov 2026

Video: बीरबल साहनी संस्थान में मनाया गया संस्थापक दिवस

14 Nov 2026

भिवानी में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव विजय दहिया ने मॉडल संस्कृति, पीएमश्री स्कूल मुखियाओं की ली बैठक

14 Nov 2026

पीलीभीत: जनगणना 2027 को लेकर निकली जागरूकता रैली, सटीक गणना का दिया संदेश

14 Nov 2026

VIDEO: साइबेरिया सहित मध्य एशिया से जोधपुर झाल पहंुचने लगे प्रवासी पक्षी

14 Nov 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्रियों की बची जान

14 Nov 2026

VIDEO: कोहरे ने दी सर्दी की दस्तक, सुबह हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

14 Nov 2026

VIDEO: एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को इस सीजन का पहला कोहरा

14 Nov 2026

भिवानी में छठ महापर्व पूजा के लिए जूई नहर के समीप सजने लगा घाट

14 Nov 2026

कानपुर: कोहरे की चादर में लिपटा कुरसौली क्षेत्र, मकान...पेड़ और खेत भी धुंधले नजर आए

14 Nov 2026

Video: डालीगंज जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

14 Nov 2026

औरैया: हाईवे के पास बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, टीनशेड के पाइप से फंदा लगाकर दी जान

14 Nov 2026

कानपुर: मान्यवर कांशीराम ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में कम रही मरीजों की संख्या

14 Nov 2026

कानपुर: चौराहे के पास खुलेआम रखी हैं भगवान की मूर्तियां, लोगों की आस्था को पहुंच रही ठेस

14 Nov 2026

कानपुर: नेताजी नगर में महीनों से खराब पड़ा सरकारी नल, जंग खाकर गलने लगे लोहे के पाइप

14 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में मनोज इंटरनेशनल होटल से श्यामनगर पुल तक सड़क पर फैली गिट्टियां और बजरी

14 Nov 2026

कानपुर: जाजमऊ में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, राहगीर घायल

14 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका मिला शव

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed