Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Young man's body found near a car in a field in Rewari; death caused by a gunshot wound
{"_id":"6af80b39810ac79da9011c2f","slug":"video-young-mans-body-found-near-a-car-in-a-field-in-rewari-death-caused-by-a-gunshot-wound-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में खेत में कार के पास मिला युवक का शव, गोली लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में खेत में कार के पास मिला युवक का शव, गोली लगने से हुई मौत
बावल के नजदीकी गांव मुकुंदपुर बसई में शुक्रवार रात गोली लगने से 36 वर्षीय बसंत की मौत हो गई। युवक का शव मुकुंदपुर बसई से बोलनी रोड पर नहर के पास खेत में खड़ी कार के नजदीक मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को एक देशी कट्टा और बीयर की दो बोतलें भी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन मृतक के भाई की शिकायत के बाद मामले में अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
कसौला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मुकुंदपुर बसई से बोलनी रोड पर नहर के पास एक युवक को गोली लगी है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्राइम सीन टीम को भी बुलाया गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले देशी कट्टे और बीयर की दोनों बोतलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
भाई ने तीन लोगों पर परेशान करने का लगाया आरोप
मृतक के भाई एवं पूर्व सरपंच जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में तीन लोगों पर बसंत को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। बसंत चार भाइयों में से छोटा था और प्रॉपर्टी का काम करता था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।