{"_id":"6af8a135d3361aed20026222","slug":"if-the-inflow-of-contaminated-water-into-the-masani-barrage-is-not-stopped-a-mahapanchayat-grand-assembly-will-be-held-rewari-news-c-198-1-rew1001-248677-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी बैराज में दूषित पानी आने से नहीं रोका तो होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी बैराज में दूषित पानी आने से नहीं रोका तो होगी महापंचायत
Sat, 14 Nov 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
गंदे पानी के समाधान को लेकर बैठक करते ग्रामीण। स्त्रोत: ग्रामीण
धारूहेड़ा। गांव मसानी के पंचायत भवन में वन विभाग के पूर्व रेंजर कमल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें मसानी बैराज में पहुंच रहे गंदे पानी की समस्या और उसके स्थायी समाधान पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अब जनप्रतिनिधियों से मिलने और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है।
कमल सिंह यादव ने बताया कि वह पिछले आठ महीने से सरकार और प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग कर रही हैं। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान, पदयात्राएं और रैली निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया था।
मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने गांव जड़थल से मसानी तक 6 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के लिए 32 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। ग्रामीण इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
एक 10 सदस्यीय समिति 17 नवंबर को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात करेगी। यह समिति उन्हें मसानी बैराज की समस्या से अवगत कराएगी और 32 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को लागू करने की मांग रखेगी।
ग्रामीण 20 नवंबर को रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और बावल के विधायक कृष्ण यादव को ज्ञापन सौंपेंगे। यदि प्रोजेक्ट पर काम आगे नहीं बढ़ता है तो 6 दिसंबर को गांव निखरी में और 20 दिसंबर को गांव जड़थल में महापंचायतें आयोजित की जाएंगी।