Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari\Kosli: Valuable buffalo stolen from a farmer's house in Lilodh; incident captured on CCTV.
{"_id":"6a4bb1f872abefd1db00f0da","slug":"video-rewarikosli-valuable-buffalo-stolen-from-a-farmers-house-in-lilodh-incident-captured-on-cctv-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोसली : लिलोढ़ में किसान के घर से कीमती भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली : लिलोढ़ में किसान के घर से कीमती भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। जिले के कोसली क्षेत्र के गांव लिलोढ़ में पशु चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए खूंटे से बंधी कीमती भैंस चोरी कर ली। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है, जबकि पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित किसान राजकुमार ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने रात को अपनी अच्छी नस्ल की भैंस को घर के आंगन में बने पशुघर में बांधा था। इसके बाद पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। देर रात अज्ञात चोर घर के बाहर पहुंचे और बड़ी सफाई से भैंस की रस्सी खोलकर उसे अपने साथ ले गए। चोरों ने वारदात को इतनी खामोशी से अंजाम दिया कि घर के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब राजकुमार रोज की तरह दूध निकालने के लिए पशुघर पहुंचे तो भैंस गायब मिली। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत परिवार और ग्रामीणों को सूचना दी। आसपास के लोगों ने काफी देर तक गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं लग सका।
राजकुमार ने बताया कि चोरी हुई भैंस उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। वह प्रतिदिन अच्छी मात्रा में दूध देती थी और उसकी बाजार कीमत करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये के बीच थी। उन्होंने कहा कि भैंस चोरी होने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव के मुख्य रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।