फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress SC Department extends support

Rewari News: कांग्रेस एससी विभाग ने दिया समर्थन

Wed, 09 Sep 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress SC Department extends support
नगर परिषद कार्यालय के बार हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी - फोटो : 1
रेवाड़ी। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के बीच कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने अपनी टीम के साथ रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन अपनी मांगों के लिए उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालने की अपील की। रमेश ठेकेदार ने कहा कि कांग्रेस एससी विभाग सफाई कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ा है और उनकी जायज मांगों को मजबूती से उठाएगा। इस मौके पर कांग्रेस एससी विभाग के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच खूब राम, मीरसिंह चावरिया, जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोढ़वाल, प्यारेलाल, सागर जांगड़, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed