{"_id":"6aa19efa8214d5e69101f307","slug":"participants-presented-scientific-ideas-at-the-science-seminar-rewari-news-c-198-1-rew1001-245148-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए वैज्ञानिक विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए वैज्ञानिक विचार
विज्ञापन
डायट हुसैनपुर में आयोजित संगोष्ठी में एकजुट शिक्षक। स्रोत : विभाग
- फोटो : 1
रेवाड़ी। बुधवार को डायट हुसैनपुर में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया के नेतृत्व तथा डाइट प्रभारी डॉ. विजय सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। जिला संसाधन इकाई प्रभारी डॉ. सरोज यादव ने प्रतिभागियों को संगोष्ठी के नियमों और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तथ्यपरकता और प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया।
संगोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने जलवायु परिवर्तन में एसटीईएम की भूमिका तथा असंक्रामक रोगों की सुरक्षा एवं बचाव जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में पीजीटी जीव विज्ञान हवा सिंह, पीजीटी रसायन विज्ञान ऋतु यादव और पीजीटी भौतिक विज्ञान जितेंद्र सिंह शामिल रहे। मूल्यांकन विषय-वस्तु, वैज्ञानिक तथ्यों की प्रामाणिकता, तार्किकता, प्रस्तुतीकरण कौशल और प्रभावशीलता के आधार पर किया गया।
राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए दो प्रतिभागियों का चयन हुआ। इनमें राजकीय उच्च विद्यालय डहीना की टीजीटी विज्ञान अमृता यादव तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा श्योराज की पीजीटी भौतिक विज्ञान अनिता यादव शामिल हैं। दोनों राज्य स्तर पर रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। डॉ. सरोज यादव और जितेंद्र सिंह ने उन्हें तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। समापन पर डॉ. रामफल शास्त्री ने सभी का आभार जताया।