फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mukesh beaten to death with sticks over an old enmity; two suspects arrested within hours of the incident.

पुरानी रंजिश में लाठी से पीटकर मुकेश की हत्या, वारदात के चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 07:06 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:06 PM IST
Mukesh beaten to death with sticks over an old enmity; two suspects arrested within hours of the incident.
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने गांव खोल में मुकेश हत्याकांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खोल निवासी हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने मुकेश और वीर सिंह पर लाठियों से हमला किया था। गंभीर चोट लगने के कारण मुकेश की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। बहन के फोन से मिली पिता के घायल होने की सूचना पुलिस के अनुसार, गांव खोल निवासी नितिन ने शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी बड़ी बहन साक्षी का फोन आया। उसने बताया कि उनके पिता मुकेश झगड़े में घायल हो गए हैं। नितिन तुरंत गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां से मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में मुकेश ने बेटे को बताया कि गांव के हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके और वीर सिंह के साथ लाठियों से मारपीट की थी। इसके बाद मुकेश की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहले हुआ विवाद, फिर लाठियां लेकर पहुंचे आरोपी पुलिस पूछताछ के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर करीब 3 बजे मुकेश और वीर सिंह पशुओं के मकान में बैठे थे। इसी दौरान हिमांशु वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इसके बाद हिमांशु वहां से चला गया। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे हिमांशु अपने साथी राहुल के साथ लाठियां लेकर दोबारा पहुंचा। दोनों ने मुकेश और वीर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में मुकेश को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रिमांड पर लेकर जुटाए जाएंगे साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए खोल थाना पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल लाठी और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: अभी और बढ़ेंगी चीनी की कीमतें, बारिश और गन्ने की बीमारी से उत्पादन पर संकट

15 Oct 2026

VIDEO: दिवाली पर महंगी होगी मिठास! चीनी की सप्लाई ठप, 62 रुपये किलो तक पहुंचा भाव; अभी और बढ़ेगा रेट

15 Oct 2026

फतेहाबाद में युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर वकील संगठन ने सौंपा ज्ञापन

15 Oct 2026

लोहारू-पिलानी रोड पर अंडरब्रिज का 90 प्रतिशत काम पूरा, जल्द मिलेगी राजस्थान के 30 गांवों को राहत

15 Oct 2026

हांसी मंडी में बारिश से भीगा किसानों का पीला सोना, खरीद और उठान ठप होने से परेशानी बढ़ी

15 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: शुक्लागंज में स्कूल की जर्जर दीवार गिरी, बाल-बाल बचे मासूम छात्र

15 Oct 2026

कानपुर: सीएसए विश्वविद्यालय में कृषि गोष्ठी के साथ आकर्षक मैजिक शो

15 Oct 2026
विज्ञापन

मोगा में किसानों का रोष प्रदर्शन, झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग

फरीदकोट में पंजाब बंद का व्यापक असर, सिख संगठनों ने धरना देकर निकाला रोष मार्च

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कर कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन

15 Oct 2026

अजनाला में बंद का व्यापक असर, नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

फिरोजपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, सरकारी स्कूल खुले तो निजी स्कूलों पर रहा ताला

पंजाब बंद के नाम पर खन्ना में दुकानें बंद करवाई

15 Oct 2026

नंगल में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम मान का इस्तीफा मांगा

वीडियो: शीशमहल की रामलीला में ताड़िका वध का मंचन

15 Oct 2026

VIDEO: स्कंदमाता के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

15 Oct 2026

कांगड़ा: बारिश ने बिगाड़ी दशहरा मेले की तैयारी, मैदान में कीचड़ से कारोबारी परेशान

15 Oct 2026

कांगड़ा: डीसी कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हड्डियों से लेकर थायराइड तक के टेस्ट की सुविधा

15 Oct 2026

अलीगढ़ में आसमान में छाए बादल, फिर बारिश की संभावना

15 Oct 2026

कानपुर: सीएसए में रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही रहे मुख्य अतिथि

15 Oct 2026

फतेहाबाद में ठाकर बस्ती के सरकारी स्कूल में बंदरों का आतंक, खौफ में बच्चे

15 Oct 2026

Video: 12 साल से जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए एलडीए के चक्कर लगा रहे शैलेंद्र शर्मा

15 Oct 2026

Video: वेतन में असमानता के खिलाफ बॉन्डेड डॉक्टरों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

15 Oct 2026

VIDEO: वाराणसी में लगा किसान मेला, अधिकारियों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

15 Oct 2026

अमृतसर के थाना सदर क्षेत्र में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

15 Oct 2026

राजस्थान में डोटासरा-जूली ने भरी हुंकार, BJP सरकार को घेरा! 2028 में कांग्रेस सरकार का दावा

15 Oct 2026

हाथरस में हुआ अमर उजाला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं ने साझा किए अपने विचार

15 Oct 2026

नोएडा में हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी,15 वाहन क्षतिग्रस्त, देखें रिपोर्ट

15 Oct 2026

मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

15 Oct 2026

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने स्वीडन के मंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed