{"_id":"6921b34ab91aca6ecf0268cd","slug":"video-congress-protest-in-rewari-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: देशव्यापी रोष प्रदर्शन वोट छोड़ गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने राजीव चौक में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: देशव्यापी रोष प्रदर्शन वोट छोड़ गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने राजीव चौक में किया प्रदर्शन
देशव्यापी रोष प्रदर्शन वोट छोड़ गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने राजीव चौक के पास पूर्व विधायक चिरंजीव राव की अगवाई में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र, रोहतक से लोकसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, एआईसीसी सचिव एवं सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी कोई मामूली घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी। मतगणना के दौरान 99% ईवीएम की बैटरी फुल दिखाई देना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 25 लाख वोट चोरी हुईं। कांग्रेस पार्टी इस मामले को अदालत में लेकर गई है, लेकिन राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि असली न्याय जनता की अदालत में होगा और संविधान को बचाने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया है कि बावल में 47 हजार, कोसली में 53 हजारऔर रेवाड़ी में लगभग 42 हजार वोट चोरी के स्पष्ट प्रमाण सामने आए हैं। इस मौके पर रेवाड़ी ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही, महिला जिला अध्यक्ष सीमा धमीजा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका यादव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा व पूर्व मंत्री जसवंत सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।