Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
A massive crowd turned out at intersections and in villages in Rewari to welcome the 'Seva Yatra'.
{"_id":"6ab9327d59ec7f98510de703","slug":"video-a-massive-crowd-turned-out-at-intersections-and-in-villages-in-rewari-to-welcome-the-seva-yatra-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सेवा यात्रा के स्वागत को चौराहों और गांवों में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सेवा यात्रा के स्वागत को चौराहों और गांवों में उमड़ा जनसैलाब
रेवाड़ी। वडनगर से वाराणसी तक जा रही सेवा संकल्प यात्रा का रविवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। स्वागत
नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसी दिन वडनगर से वाराणसी की ओर जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रवाना किया था। इस यात्रा का समापन 17 अक्टूबर को संकल्प अभियान पूरा होने के दिन वाराणसी में होगा। नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने सेवा यात्रा का स्वागत किया। नारनौल, अटेली होते हुए शाम को 6 बजे काठूवास टोल पर सेवा संकल्प यात्रा ने रेवाड़ी ल में प्रवेश किया। यात्रा में सबसे आगे सेवा संकल्प अभियान का विशाल कलश सुसज्जित वाहन में चल रहा था।
काठूवास टोल से भालखी माजरा- मनेठी, खोरी, गोपालदेव चौक, नाईवाली फ्लाईओवर, राव तुलाराम चौक महाराजा अग्रसेन चौक, भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए यह यात्रा शहर के जिमखाना क्लब में पहुंची।
समारोह में रेवाड़ी के विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक कृष्ण कुमार, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदनलाल गोयल, जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट को-ऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
--------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।