फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for withdrawing money by swapping debit cards

Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for withdrawing money by swapping debit cards
भिवाड़ी। डेबिट कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने आरोपी पलवल निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 फर्जी एटीएम कार्ड और धोखाधड़ी से निकाले गए 2500 रुपये बरामद किए हैं। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि भाटी कॉलोनी निवासी विनीता ने शिकायत दी थी कि 17 सितंबर की शाम वह सेंट्रल मार्केट स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति जबरन एटीएम में घुस आया और उसका कार्ड लेकर पिन पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने असली कार्ड अपने पास रखकर दूसरा कार्ड महिला को दे दिया। कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर 10 हजार और 3500 रुपये निकलने के संदेश आए। महिला वापस एटीएम पहुंची तो आरोपी वहां मौजूद था। शिकायत करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed