फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   97 'Environment Sentinels' from 42 villages felicitated.

Rewari News: 42 गांवों के 97 पर्यावरण प्रहरियों को किया सम्मानित

Mon, 28 Sep 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
97 'Environment Sentinels' from 42 villages felicitated.
नांगलमूंदी। सांस्कृतिक अहीरवाल ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन बेरली कलां में किया गया। इसमें 42 गांवों के 97 पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता हरियाणा किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष रमेश यादव ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री रहे, जबकि भगवद् भक्ति आश्रम दड़ौली के स्वामी समर्पणानंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में जाटूसाना खंड के 42 गांवों से चयनित 97 पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि संस्था पिछले पांच वर्षों से अहीरवाल की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक विरासत के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। अब तक करीब ढाई हजार गांवों का इतिहास संकलित किया जा चुका है और राजस्थान क्षेत्र के आठ वॉल्यूम प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पूर्वजों के इतिहास, धार्मिक रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से ‘अहीरवाल जानो’ पुस्तिका प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम में जिला संयोजक सुरेंद्र माडिया, जिला प्रभारी यशपाल आर्य, खंड संयोजक अनिल यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed