Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
surge of devotion swept through Shiva temples of Panipat on the fourth Sunday of Sawan; the auspicious *Aarti* was performed at dawn
{"_id":"6a8a618c8fb6aee56a017291","slug":"video-surge-of-devotion-swept-through-shiva-temples-of-panipat-on-the-fourth-sunday-of-sawan-the-auspicious-aarti-was-performed-at-dawn-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सावन के चौथे रविवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के हुई मंगल आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सावन के चौथे रविवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के हुई मंगल आरती
पवित्र सावन माह के चौथे रविवार को शहर से लेकर देहात तक के शिवालय 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। तड़के ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मंगल आरती में भाग लिया और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के प्राचीन देवी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, सनातन धर्म मंदिर शिव मंदिर सेक्टर 11 तथा श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी समेत जिले भर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन का हर दिन शिव पूजन के लिए बेहद उत्तम माना जाता है, लेकिन सावन में आने वाले रविवार का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के रविवार को भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य देव की उपासना करने से आरोग्य, तेज और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
उन्होंने तिथि योग की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन एकादशी तिथि का भी शुभ संयोग बन रहा है। एकादशी का व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है। सावन के माह में एकादशी का आना हरि-हर (विष्णु और शिव) के मिलन का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मंदिरों में देर शाम तक भजन-कीर्तन और विशेष महाआरती का आयोजन चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।