{"_id":"6af63d9292f351f2b50c62b4","slug":"354-teachers-will-modernize-language-instruction-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167501-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाषा शिक्षण को आधुनिक बनाएंगे 354 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाषा शिक्षण को आधुनिक बनाएंगे 354 शिक्षक
Fri, 13 Nov 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले के भाषा शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने और शिक्षण पद्धतियों को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से जिला समग्र शिक्षा अभियान केतहत आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी राजेश गोयल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 12 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू और संस्कृत विषयों के 354 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
राजेश गोयल ने कहा कि भाषा विद्यार्थियों के विचारों की अभिव्यक्ति, व्यक्तित्व विकास और ज्ञान प्राप्ति का आधार है। शिक्षकों को बच्चों में सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की दक्षता विकसित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिला परियोजना समन्वयक मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित और दक्षता आधारित शिक्षा देना जरूरी है। सहायक परियोजना समन्वयक कुलभूषण जैन ने प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को कक्षाओं में लागू करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने बताया कि शिक्षकों को आईसीटी, डिजिटल संसाधनों, बहुभाषिक शिक्षा, संवाद कौशल, पठन-लेखन दक्षता, नवीन मूल्यांकन विधियों और प्रभावशाली पाठ योजना निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर्स गतिविधियों, समूह चर्चा और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे। इस माैके पर मुकेश बोस, महेंद्र दीक्षित, सेवानिवृत्त प्राचार्य साहब सिंह रांगा, राकेश जैन और प्रशिक्षण समन्वयक शक्तिधर मौजूद रहे। संवाद