Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Municipal Corporation's demolition drive targets encroachments, clearing the way for the mini-bypass; notices issued to 237 encroachers.
{"_id":"6a8ec8a46f17588f1206bb84","slug":"video-panipat-municipal-corporations-demolition-drive-targets-encroachments-clearing-the-way-for-the-mini-bypass-notices-issued-to-237-encroachers-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, मिनी बाईपास का रास्ता साफ; 237 कब्जाधारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, मिनी बाईपास का रास्ता साफ; 237 कब्जाधारियों को नोटिस जारी
पानीपत। नगर निगम की टीम ने ड्रेन नंबर-1 के साथ बने कब्जों को हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिनी बाईपास के निर्माण के लिए निगम ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट गोपाल कलावत और संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अगुवाई में दोपहर ढाई बजे कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान निगम ने सेक्टर-11 में स्थित अपने पार्क की दीवार, एक झुग्गी, एक मकान की चहारदीवारी और गली में बनी दीवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम को स्थानीय लोगों के हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसबल की सहायता से शांत करा दिया गया।
नगर निगम ने ड्रेन के साथ अवैध निर्माण करने वाले 237 कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं। बाईपास निर्माण को सुगम बनाने के लिए निगम प्रशासन ने व्यापक पुलिस सुरक्षा मांगी थी, ताकि आगे भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के जारी रखी जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।