{"_id":"68999dee2e1203eed90e038c","slug":"video-accused-arrested-in-firing-case-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: सीआईए-3 की टीम ने देर रात फायरिंग मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, यूपी और हरियाणा में 17 से अधिक केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: सीआईए-3 की टीम ने देर रात फायरिंग मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, यूपी और हरियाणा में 17 से अधिक केस दर्ज
साले के घर पर फायरिंग करने के आरोपी जुनैद और एक अन्य साथी को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुनैद ने रिसपुर गांव में पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की थी। 20 दिन से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। देर रात को पुलिस जुनैद को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। जुनैद के खिलाफ यूपी और हरियाणा में 17 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज हैं।
मूल रूप से यूपी के तितरवाडा के रहने वाला जुनैद का निकाह पानीपत के गढ़ी बेसक में हुआ था। जुनैद का पत्नी से के साथ विवाद चल रहा था। जुनैद ने 22 जुलाई को अपने साले के घर पर फायरिंकग की थी। जिसमें साला और उसके परिजन बच गए थे। इससे 10 दिन पहले उसने अपने साढू के घर पत्थरगढ़ में भी फायरिंग की थी। जुनैद का नाम पानीपत के रिसपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में भी सामने आया था। जुनैद ने अपने साथियों के साथ पुलिस और पानीपत के किसानों पर फायरिंग की थी। लगातार वारदात को अंजाम देने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। सोमवार को पुलिस ने जुनैद और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।