{"_id":"68987d7a97b74ada810563b9","slug":"husband-and-wife-found-floating-in-the-pond-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3269867-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: तालाब में मिले दंपती के शव, कुछ दिनों से ससुराल में रह रहा था पति, एक दिन पहले गायब हुए थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: तालाब में मिले दंपती के शव, कुछ दिनों से ससुराल में रह रहा था पति, एक दिन पहले गायब हुए थे दोनों
डबरा के सुखपाठ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब राहगीरों ने गांव के पास बने तालाब में दो शवों को देखा। इसकी सूचना पिछोर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया और स्थानीय लोगों से दोनों शवों की पहचान कराई गई।
पुलिस ने बताया कि शव पति-पत्नी के थे। पति मलखान आदिवासी ग्राम जरासी का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी गुड्डी आदिवासी के साथ कुछ दिनों पहले ही ससुराल में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार से दोनों पति पत्नी कहीं नजर नहीं आ रहे थे। गुड्डी के माता पिता ने सोचा वह अपने पति के साथ ससुराल जरासी चली गई होगी, लेकिन रविवार दोपहर दोनों के शव गांव के पास बने तालाब में मिले।
फ़िलहाल पुलिस दोनों शवों को संदिग्ध अवस्था में मानते हुए डबरा के सिविल अस्पताल में पीएम कराया। बाद में अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले कि गंभीरता को देखते हुए हर एंगल और बारीकी से जांच कि बात कह रही है। थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन ने बताया कि सूचना मिली थी कि सूखा पठा गांव में तालाब किनारे दो बॉडी पड़ी हुई हैं। मौके पर जाकर उनको निकलवाया है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों पति-पत्नी निकले हैं, जो कि जौरासी गांव के निवासी थे।यहां लड़की का मायका है। जहां यह दोनों रह रहे थे। जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।