{"_id":"6a8771527c174b48680154b6","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-cash-a-phone-and-gold-earrings-from-an-elderly-person-after-making-him-drink-alcohol-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162665-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुजुर्ग को शराब पिला नकदी, फोन व सोने की बालियां चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुजुर्ग को शराब पिला नकदी, फोन व सोने की बालियां चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने बुजुर्ग को शराब पिलाकर उसकी जेब से 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की बालियां व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर शाम को पुलिस टीम ने दोनों फरीदपुर निवासी राहुल उर्फ डुग्गी व हर्ष उर्फ पीलू को फरीदपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि सेक्टर-13-17 में गांव अजीलुल्लापुर निवासी विकास प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनके दाता मामू एक अगस्त को काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में रिश्तेदारी में गए थे। जहां पर शाम करीब चार बजे घर लौटते समय ई-रिक्शा में बैठकर टोल प्लाजा पर पहुंचे। दो व्यक्तियों ने उन्हें कुछ सुंघाकर उनकी जेब से नकदी व कानों से सोने की बाली चोरी की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की।
पुलिस ने बुधवार शाम को दोनों आरोपी राहुल और वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले दोनों ने बुजुर्ग को शराब पिलाई इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इनमें से हर्ष 35 हजार रुपए अपने पास रखे और पांच हजार रुपए व मोबाइल फोन राहुल को दे दिया। आरोपी हर्ष ने ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी हर्ष के कब्जे से चोरी की रकम में से बचे दो हजार रुपए और राहुल के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।