{"_id":"6a876ea7e2bfd36a900534a2","slug":"ghevar-sample-seized-from-hari-mishthan-bhandar-on-chulkana-road-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162696-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना रोड हरि मिष्ठान भंडार से घेवर सैंपल जब्त, जांच के लिए लैब भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना रोड हरि मिष्ठान भंडार से घेवर सैंपल जब्त, जांच के लिए लैब भेजा
विज्ञापन
दुकान पर नमूने भरती टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-35
-देसी घी की मिठाई के दावों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, कार्रवाई के बाद कई व्यापारी शटर गिराकर खिसके
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुद्ध देसी घी की मिठाइयों के दावों के बीच सख्ती दिखाई है। विभाग की टीम ने वीरवार को समालखा शहर में दुकान और गोदाम की जांच की। चुलकाना रोड पर स्थित हरि मिष्ठान भंडार के गोदाम से देसी घी के नाम पर बेचे जा रहे घेवर का सैंपल लिया। इसे सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अचानक बाजार में पहुंचते ही मिठाई विक्रेताओं और किराना व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के डर से कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से खिसकते नजर आए, जिससे पूरे शहर में दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ व्यापारी मिठाइयों को शुद्ध देसी घी में निर्मित बताकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं, जबकि हकीकत में उनमें सस्ते वनस्पति घी या पाम ऑयल का मिलावटी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस सामग्री का प्रचार किया जाए, उत्पाद उसी से बना होना चाहिए। यदि मिठाई वनस्पति घी से बनी है तो उसका बोर्ड स्पष्ट रूप से दुकान पर लगाया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं को भ्रमित कर घटिया या मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरि मिष्ठान भंडार से लिए गए घेवर के नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे खरीदारी के दौरान सतर्क रहें और मिलावट का अंदेशा होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।