{"_id":"69355218a620055db104e8af","slug":"video-traffic-police-challan-action-continued-for-the-second-day-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: कनीना में ट्रैफिक पुलिस की दूसरे दिन भी चली चालानी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: कनीना में ट्रैफिक पुलिस की दूसरे दिन भी चली चालानी कार्रवाई
कनीना में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों के दौरान समाचार लिखे जाने तक 60 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे लगभग एक लाख साठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी टी-पॉइंट, अटेली टी-पॉइंट, कनीना बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत पार्किंग, कागज़ात अधूरे होने सहित अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में चालान जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कई वाहन ऐसे मिले जिन पर रेडियम टेप या रिफ्लेक्टर बिल्कुल नहीं लगे थे, जो रात के समय दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे वाहनों पर मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगवाए गए और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा वाहन कागज़ात हमेशा साथ रखें, ताकि स्वयं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके और कार्रवाई से भी बचा जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।