{"_id":"6af35c0cf5705653bd05850c","slug":"young-scientists-to-seek-solutions-through-science-models-exhibition-to-be-held-on-november-27-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147595-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान के मॉडल से समाधान खोजेंगे नन्हे वैज्ञानिक, 27 नवंबर को लगेगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान के मॉडल से समाधान खोजेंगे नन्हे वैज्ञानिक, 27 नवंबर को लगेगी प्रदर्शनी
विज्ञापन
नारनौल। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी नई सोच को मंच देने के लिए जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन 27 नवंबर को किया जाएगा। नारनौल के द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में होने वाली इस प्रदर्शनी में जिले के सभी खंडों से 100 से अधिक विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
ये विद्यार्थी खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। प्रदर्शनी में सात अलग-अलग विषयों पर आधारित मॉडल देखने को मिलेंगे।
इनमें बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन शामिल हैं। विद्यार्थी इन विषयों के माध्यम से विज्ञान और तकनीक की मदद से रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान पेश करेंगे।
विज्ञापन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक उप-विषय में पहले स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 1800 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इस तरह सातों विषयों में कुल 21 विद्यार्थियों को 37,800 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। यह राशि सीधे विजेताओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
खंड स्तर पर विद्यार्थियों ने कई रोचक और उपयोगी मॉडल तैयार किए हैं। इनमें स्मार्ट सेग्रीगेटर, जियोथर्मल कूलिंग, एआई क्लासरूम कनेक्ट, विजन शील्ड, आत्मनिर्भर गांव और भूकंप अलार्म जैसे नवाचारी मॉडल शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों के मॉडल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को अपने गाइड शिक्षकों के साथ निर्धारित तिथि पर प्रदर्शनी में पहुंचने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाना नहीं, बल्कि उनमें वैज्ञानिक सोच, नई खोज और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना भी है। इससे शिक्षकों और आमजन में भी विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।