{"_id":"6895b3d979076f83d2027686","slug":"video-nominated-councillors-were-sworn-in-at-mahindergarh-nagar-palika-mla-held-discussions-with-the-chairman-and-councillors-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ, विधायक ने चेयरमैन व वार्षदों से किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ, विधायक ने चेयरमैन व वार्षदों से किया विचार-विमर्श
महेंद्रगढ़ नगरपालिका में शुक्रवार को मनोनीत पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादव ने मनोनीत पार्षद सिनेमा रोड निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा व मोहल्ला खटीकान निवासी मुकेश कुमार को शपथ दिलाई। अब यह दोनों मनोनीत पार्षद नगरपालिका की बैठकों में भाग लेकर शहर के विकास में भूमिका निभा सकेंगे।
महेंद्रगढ़ में सरकार की ओर गत माह नगर पालिका में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद बनाया था। लक्ष्मीकांत शर्मा व मुकेश कुमार पार्षद भाजपा के पुराने सक्रिय सदस्य रहे तथा संगठन से जुड़े रहे हैं। इनकी नियुक्ति होने के बाद अब ये भी नप की बैठकों में भाग लेंगे।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि नगरपालिका प्रधान, उप प्रधान, पार्षद व अधिकारी मिलकर शहर के विकास को आगे बढ़ाएं। प्रदेश सरकार की ओर योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश का विकास कराया जा रहा है। महेंद्रगढ़ नगरपालिका भी विकास के मामले में पीछे नहीं रहेगी। सड़कों, बिजली पानी की सुविधाओं के दायरे को बढ़ाने के लिए अनेक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस दौरान नपा प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक, नगपालिका के अधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।