{"_id":"6a997c68b834f4ed4d05b2d7","slug":"video-narnaul-the-very-name-of-rao-tularam-causes-stomach-aches-for-some-people-health-minister-arti-singh-rao-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: राव तुलाराम के नाम पर कई लोगों के पेट में दर्द होता है: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: राव तुलाराम के नाम पर कई लोगों के पेट में दर्द होता है: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जब भी वीर अमर शहीद राव तुलाराम के नाम और उनके ऐतिहासिक योगदान की चर्चा होती है तो कई लोगों के पेट में दर्द होने लगता है उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राव तुलाराम केवल अहीरवाल ही नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में शामिल रहे हैं। उनकी वीरता और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम के नाम और विरासत को सम्मान देने की बात पर कुछ लोगों को परेशानी होती है।
आरती सिंह राव ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की बयानबाजी से विकास की गति प्रभावित नहीं होगी। सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने और वीर शहीदों की विरासत को सहेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहां कि जहां हमारे सेनापति राव इंद्रजीत सिंह बिल्कुल सामने से लड़ रहे हैं वैसे ही आप भी अपना पूरा जोश उनके साथ रखे।
उन्होंने डॉक्टरों की कमी के सवाल पर कहा कि लगभग 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बजट में हुई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा पुरानी और जर्जर इमारतों के जीर्णोद्धार तथा नए भवनों के निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। नारनौल सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।