Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Vikram Pradhan was stopped from giving the message of goat rearing in Ahilyabai Holkar Jayanti celebrations in Kurukshetra, blamed the police
{"_id":"683acfc8a4b9d0773106b51e","slug":"video-vikram-pradhan-was-stopped-from-giving-the-message-of-goat-rearing-in-ahilyabai-holkar-jayanti-celebrations-in-kurukshetra-blamed-the-police-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में बकरी पालन का संदेश देने से रोका गया विक्रम प्रधान, पुलिस पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में बकरी पालन का संदेश देने से रोका गया विक्रम प्रधान, पुलिस पर लगाए आरोप
करनाल जिले के गांव सगा के निवासी विक्रम प्रधान पिपलिया अनाज मंडी में आयोजित अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में बकरी का बच्चा और चारा लेकर पहुंचे। उनका उद्देश्य था कि मुख्यमंत्री नायब सैनी बकरी के बच्चे को चारा खिलाकर समाज में बकरी पालन को बढ़ावा देने का संदेश दें। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें स्टेज के पास जाने से रोक दिया, जिसके बाद विक्रम ने खूब रोष जताया।
विक्रम ने बताया कि वह पाल समाज से हैं, जहां बकरी पालन उनका पारंपरिक पेशा रहा है। उन्होंने कहा, "हमारे पूर्वज यह काम करते आए हैं, लेकिन आज की युवा पीढ़ी इससे दूर हो रही है। मैं चाहता था कि मुख्यमंत्री बकरी के बच्चे को चारा खिलाकर समाज को प्रेरित करें, ताकि बकरी पालन को बढ़ावा मिले।" उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने न केवल उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचने से रोका, बल्कि धक्के मारकर बाहर भी निकाल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।