{"_id":"6af62aa50ffd6c530005b586","slug":"bus-collides-with-a-trolley-35-passengers-have-a-narrow-escape-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163984-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्राॅले से टकराई बस, 35 यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्राॅले से टकराई बस, 35 यात्री बाल-बाल बचे
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन बस वीरवार सुबह करीब पांच बजे मारकंडा पुल पर मीणा मार्केट के निकट आगे चल रहे बड़े ट्राॅले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर सो रहे थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी हैं।
जम्मू निवासी यात्री निधि महाजन ने बस चालक पर तेज गति से बस चलाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। वहीं, बस चालक ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि बस निर्धारित गति से चल रही थी। बस के आगे चल रहे ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बस उससे टकरा गई।
हादसे के बाद ट्राॅला चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। समाचार लिखे जाने तक किसी यात्री ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी और न ही बस चालक ने ट्राॅला चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सभी यात्री इंडो-कैनेडियन की दूसरी बसों के इंतजार में बैठे रहे और काफी देर बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्दू ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और यातायात सुचारू करवा दिया गया था। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।