Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Two-day Pulse Polio drive launched at LNJP Hospital in Kurukshetra; more than 50 children administered the dose since morning.
{"_id":"6b029d3eee958be4740baba4","slug":"video-two-day-pulse-polio-drive-launched-at-lnjp-hospital-in-kurukshetra-more-than-50-children-administered-the-dose-since-morning-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल में दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सुबह से ही 50 से अधिक बच्चों को पिलाई खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल में दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सुबह से ही 50 से अधिक बच्चों को पिलाई खुराक
जिले में दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन सुबह से ही बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। अस्पताल में दोपहर तक 50 से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा चुकी थीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 96 हजार से अधिक बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के तहत रविवार को जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। यहां पूरे दिन स्वास्थ्य कर्मचारी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में ले जाकर खुराक पिला सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार, 23 नवंबर को घर-घर जाकर पोलियो अभियान चलाएंगी। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों से लेकर ईंट-भट्ठों तक रहने वाले परिवारों के बच्चों को भी कवर किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारी घरों में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे। विभाग का प्रयास है कि अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।