Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Security arrangements outside schools are inadequate; the risk will increase due to fog.

Kurukshetra News: स्कूलों के बाहर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे, धुंध से बढ़ जाएगा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements outside schools are inadequate; the risk will increase due to fog.
कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद
कुरुक्षेत्र। सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए घरों से निकलते हैं तो अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता उनकी सुरक्षित वापसी की होती है। अब सर्दी बढ़ने के साथ धुंध का मौसम भी आने वाला है। ऐसे में मुख्य मार्गों पर स्थित स्कूलों के बाहर सुरक्षा इंतजामों की कमी बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। कई जगह स्कूलों के बाहर न तो वाहन चालकों को सावधान करने वाले चेतावनी बोर्ड हैं और न ही वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर। मुख्य मार्गों पर वाहन तेज गति से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पार करने वाले बच्चों को हर समय सतर्क रहना पड़ता है।
विज्ञापन


धुंध के दौरान सड़क पर सामने से आ रहे वाहन और सड़क पार कर रहे बच्चे दूर से दिखाई नहीं देते। ऐसे में यदि स्कूल के आसपास वाहन चालकों को पहले से चेतावनी देने वाले बोर्ड और गति नियंत्रित करने के इंतजाम न हों तो हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। अभिभावकों के वाहन, स्कूल बसें और दूसरे वाहनों के एक साथ पहुंचने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन


एक ही जगह तीन संस्थान और सही इंतजाम किसी में भी नहीं
असुरक्षा से अकेले स्कूल ही अछूते नहीं हैं। आलम यह है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दोनों गेटों के बाहर भी यातायात को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए पुख्ता इंतजामों की जरूरत है। दोनों द्वारों पर स्पीड ब्रेकर तो हैं, मगर वे खस्ता हालत में हैं। यहां तक कि कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा है। न ही उनपर पट्टी लगी हुई है। स्थिति और खराब केयू के दूसरे गेट के पास हो जाती है, जहां बीईओ कार्यालय, शिक्षा सदन, मॉडल संस्कृति स्कूल समेत एलएनजेपी अस्पताल है। यह सभी संस्थान 100 मीटर से भी कम के दायरे में हैं। यहां या तो गाड़ियां सरपट दौड़ती हैं या अचानक बड़े जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो एंबुलेंस तक यहां फंस जाती है और छात्रों को बड़ी मशक्कत से घर जाना पड़ता है। साथ लगते अस्पताल के कारण भी यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों और आम राहगीरों को परेशानी होती है। इस क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड की कमी से धुंध के मौसम में यहां खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ट्रैफिक एसएचओ रामकरण सिंह का कहना है कि इस संबंध में डीसी और एसपी ने बैठक ली है। बहुत जल्द सड़क पर मौजूद स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों के आसपास सफेद पट्टी लगाई जाएगी। धुंध से पहले सभी ब्रेकर दुरुस्त किए जाएंगे और गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग ने पिपली से इसकी शुरुआत कर दी है। जहां कट हैं, वहां मोड़ पर सोलर लाइट लगाई गई हैं। स्कूलों के आसपास के कटों पर भी ये लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि धुंध के समय और रात में रोशनी रहे। इसके साथ ही बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई जाएगी।

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्य मार्ग पर स्थित पिंडारसी स्कूल के बाहर न तो ब्रेकर न कोई साइन बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed