{"_id":"6b03548a7db33197b40a6309","slug":"guru-nanak-dev-is-a-guiding-light-for-humanity-vikrant-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164417-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता के पथप्रदर्शक हैं गुरु नानक देव : विक्रांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के पथप्रदर्शक हैं गुरु नानक देव : विक्रांत
विज्ञापन
लाडवा। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर निजी स्कूल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और शाश्वत मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से पूरा सप्ताह उनके नाम समर्पित रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सच्चा सौदा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर निस्वार्थ सेवा और मानवता का संदेश दिया। इसके अलावा यूनिटी वॉक निकाली गई और विद्यार्थियों ने मधुर शब्द गायन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्रबंधक विक्रांत अग्रवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनका संदेश नाम जपो, किरत करो और वंड छको ईश्वर के प्रति समर्पण, ईमानदारी से कर्म करने और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है।
प्रबंध निदेशक गीतिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हैं, साथ ही उनमें सेवा, समानता, प्रेम और सद्भावना जैसे मानवीय गुणों का विकास करते हैं। कार्यक्रम का समापन गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।