Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Stray cattle roaming the streets of Kurukshetra face the threat of Lumpy Skin Disease; Saint Gopal Das, who is dedicated to cattle protection, has also expressed concern.
{"_id":"6aab98402422a7d2d00ee992","slug":"video-stray-cattle-roaming-the-streets-of-kurukshetra-face-the-threat-of-lumpy-skin-disease-saint-gopal-das-who-is-dedicated-to-cattle-protection-has-also-expressed-concern-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गाेवंश पर लंपी का खतरा, गोवंश के सरंक्षण में लगे संत गोपाल दास ने भी जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गाेवंश पर लंपी का खतरा, गोवंश के सरंक्षण में लगे संत गोपाल दास ने भी जताई चिंता
गांव से लेकर शहरों में आज भी बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, जिनमें लंपी बीमारी का खतरा बना हुआ है। इन गोवंश की न कोई जांच की जा रही है और न ही कोई रखरखाव हो पा रहा है। अनेक वर्षों से गो सरंक्षण में लगे संत गोपालदास ने इस पर बड़ी चिंता जाहिर की है।
जाट धर्मशाला में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी अनेक गोवंश सड़काें पर घूम रहे हैं। सरकार व प्रशासन इन्हें सरंक्षित कर गोशालाओं तक नहीं पहुंचा पा रहा है। इनसे हर समय हादसे का खतरा रहता है तो वहीं ये गोवंश खुद भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। अब लंपी बीमारी फिर से फैल रही है। हालांकि पालतू व गोशालाओं में गोवंशों की जांच की जा रही है तो टीके भी लगाए जा रहे हैं लेकिन सड़कों पर घूम रहे गोवंश की कोई संभाल नहीं है। ऐसे में ये न केवल खुद बीमार हो सकते हैं बल्कि इनके जरिए बीमारी और भी फैल सकती है।
इसके लिए प्रशासन व सरकार से लेकर गो सेवकाें को भी आगे आना चाहिए, ताकि न केवल इन गोवंश को बचाया जा सके बल्कि इस बीमारी को बढ़ने पर भी अंकुश लग पाए।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ विकास शर्मा का कहना है पालतू व गोशालाओं में गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है लेकिन अभी बेसहारा घूम रहे गोवंश का अभी कोई टीकाकरण नहीं किया जा सका है। नगर निकाय इन गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाता है, जहां पर विभाग की टीम जाकर जांच करती है तो टैग भी लगाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।