फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10,000 'lamps of blessings' will be lit in Pehowa.

Kurukshetra News: पिहोवा में जलेंगे 10 हजार आशीर्वाद के दीये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
10,000 'lamps of blessings' will be lit in Pehowa.
पिहोवा। जिला प्रशासन की ओर से उपमंडल में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। उपमंडल अधिकारी नागरिक राहुल कनवारिया ने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप जैसी गतिविधियां होंगी। 17 सितंबर को सरस्वती तीर्थ पिहोवा, श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय और विधानसभा के हर बूथ पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। बुधवार को हुई बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि और मार्केट कमेटी अध्यक्ष तरुणदीप वडैच मौजूद थे। कंवलजीत कौर ने बताया कि सरकार उपमंडल पिहोवा में लगभग 10 हजार आशीर्वाद के दीये जलाएगी। इसका लक्ष्य जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत करना है। साफ-सफाई का कार्य वीरवार से सरस्वती तीर्थ पिहोवा से शुरू होगा। इसमें विभिन्न विभागों और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed