फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ultrasound machine at LNJP out of order for the second time in eight months.

Kurukshetra News: एलएनजेपी में अल्ट्रासाउंड मशीन आठ महीने में दूसरी बार बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine at LNJP out of order for the second time in eight months.
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड मशीन फिर बंद हो गई। यह आठ महीने में दूसरी बार हुआ है। मशीन की स्मृति फुल होने के कारण यह दिक्कत आई। संबंधित कंपनी के तकनीशियन को बुलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मशीन की जानकारी हार्ड ड्राइव पर स्थानांतरित की। मशीन बंद होने से अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को परेशानी हुई। कई मरीज आगे का नंबर लगवाकर चले गए, जबकि कुछ इंतजार करते रहे। अस्पताल में रोजाना करीब 40 से 50 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। इनमें 10 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं भी शामिल होती हैं। पेट दर्द समेत अन्य शिकायतों वाले मरीज भी जांच के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन 26 जनवरी को लगाई गई थी। मशीन में करीब एक हजार टीबी तक की मेमोरी है। यह मेमोरी अब तक दो बार भर चुकी है। तीन महीने पहले भी मशीन को ठीक होने में दो से तीन दिन लगे थे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गुलशन ने कहा कि मरीजों को परेशानी नहीं आने दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मशीन को ई-उपचार से जोड़कर पूरा डाटा वहां सुरक्षित किया गया और मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed